
उत्तराखंड के गरीब निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को गम्भीर बीमारी के ईलाज हेतु प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही। उत्तराखंड के सभी गरीब परिवार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
यह तो हम सभी जानते है की किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करना संभव नहीं है। गरीब परिवारों की इन्ही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने उत्तराखंड अटल आयुष्मान की शुरुआत की है। योजना के तहत राज्य के सभी गरीब परिवारों को केशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जा रही है।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के हर व्यक्ति का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। कैशलेस चिकित्सा का लाभ उठाने के लिए परिवार के हर व्यक्ति के पास अपना गोल्डन कार्ड होना आवश्यक है। ऐसा देखा गया है की जानकारी के अभाव में लोग परिवार में एक ही कार्ड बना रहे हैं। लेकिन योजना के तहत अस्पताल में किसी भी व्यक्ति को निशुल्क इलाज की सुविधा तभी मिलेगी जब उसके पास अपना गोल्डन कार्ड होगा।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के गरीब निवासियों को निःशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करना हैं, सरकार का यह उद्देश्य काफी हद तक सफल होता भी दिखाई दे रहा है। इस योजना के तहत अभी तक हजारों लोगों को अटल आयुष्मान योजना के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा चुकी हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने “आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 5 लाख गरीब परिवारों को गंभी बीमारी के ईलाज के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।
माननीय प्रधानमंत्री जी की इस योजना को आगे बढाते हुये उत्तराखंड सरकार ने “अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना” की शुरुआत करते हुये लगभग 18 लाख परिवारों को भी प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
इस तरह राज्य के 23 लाख परिवारों को सामान्य एवं गम्भीर बीमारी के ईलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सकेगी।
लाभार्थियों को यह सुविधा राज्य के सभी सरकारी चिकित्सालयों एवं सूचीब़द्ध निजी अस्पतालों में (रैफर करने के आधार पर) प्रदान की जा रही है। हलाकि इमरजेन्सी केस में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना रैफर किये भी उपचार करा सकते है। उत्तराखंड सरकार की ये योजना पूरी तरह से कैशलैस एवं पेपरलैस है।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत राज्य के सभी गरीब परिवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। लेकिन ऐसे परिवार जो C.G.H.S. अथवा केन्द्रीय/ अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना आदि से लाभान्वित है वे इस योजना के तहत आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
योजना के तहत अपने परिवार की पात्रता के बारे में जानने के लिए राशन कार्ड संख्या / वोटर आईडी EPIC संख्या / M.S.B.Y. कार्ड संख्या के माध्यम से निम्न प्रकार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको योजना में पंजीकरण करके अपना गोल्डन कार्ड बनवाना होगा। आप अपना गोल्डन कार्ड अपने नजदीकी सरकारी चिकित्सालय/सामुदायिक सेवा केन्द्र (Common Service Center) से बनवा सकते है। लाभार्थी अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का गोल्डन बनवा सकते हैं।
उपचार कराते समय लाभार्थी के पास उनका गोल्डन कार्ड होना अनिवार्य है। यदि लाभार्थी का गोल्डन कार्ड पहले नही बना है तो लाभार्थी को अपने साथ राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र / M.S.B.Y. कार्ड/आधार कार्ड पहचान पत्र हेतु साथ लाना होगा जिससे उसी समय लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनाकर उपचार की प्रक्रिया पूरी की जा सके। मरीजों की सहायता के लिये प्रत्येक अस्पताल में ’’आरोग्य मित्र’’ तैनात किये गए हैं। ये आरोग्य मित्र मरीजों को भर्ती कराने में सहायता प्रदान करेंगे।
योजना के अन्तर्गत उपचार हेतु सभी प्रकार की बीमारियों का विवरण निम्नवत् हैः-
क. सं. |
रोग अवस्था/बीमारी का विवरण |
पैकेजो की संख्या |
1 |
हृदय रोग |
130 |
2 |
नेत्र रोग |
42 |
3 |
नाक कान गला रोग |
94 |
4 |
हडडी रोग |
114 |
5 |
मूत्र रोग |
161 |
6 |
महिला रोग |
73 |
7 |
शल्य रोग |
253 |
8 |
न्यूरो सर्जरी, न्यूरो रेडियोलोजी एवं फ्लास्टिक सर्जरी, बर्न रोग |
115 |
9 |
दन्त रोग |
09 |
10 |
बाल रोग |
156 |
11 |
मेडिकल रोग |
70 |
12 |
कैन्सर रोग |
112 |
13 |
अन्य |
21 |
योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए सरकार द्वारा 600 स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें निम्न स्थान भी शामिल है।
उत्तराखंड के सभी गरीब परिवार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों माध्यम से आवेदन करके अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
आवेदनकर्ता अधिक जानकारी के लिए “अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना” हैल्पलाईन न0 104/14555 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का उद्देश्य राज्य के सभी गरीब परिवारों को कैशलेस चिकित्सा प्रदान करना एवं बीमारी के इलाज में होने वाले खर्च के बोझ को कम करना है। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड सरकार की एक सराहनीय पहल है।
हमारे संगठन आत्मनिर्भर सेना में हम, उन व्यक्तिओं और उनके विचारों का स्वागत करते है जो देश की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार चाहते है और अपने विचारों तथा सुझावों को सरकार तक पहुंचना चाहते है। एक संगठन के रूप में हम आपके विचारों और सुझावों को सरकार तक पहुंचाते है और चिकित्सा क्षेत्र को सुधारने तथा आम आदमी के लिए चिकित्सा सुविधाओं को आसान बनाने में मदद करते है।